वायरल वीडियो से बढ़ीं ASP की मुश्किलें, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – जांच कर सस्पेंड किया जाए.
वायरल वीडियो से बढ़ीं ASP की मुश्किलें, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – जांच कर सस्पेंड किया जाए.

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
वायरल वीडियो से बढ़ीं ASP की मुश्किलें, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – जांच कर सस्पेंड किया जाए.
बिलासपुर जिले के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।वायरल वीडियो एक स्पा संचालक द्वारा गोपनीय रूप से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, जिसमें ASP राजेंद्र जायसवाल पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को सौंपी गई है। SSP को निर्देश दिया गया है कि वायरल वीडियो, ऑडियो क्लिप और शिकायत में दर्ज तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बाईट – विजय शर्मा (गृहमंत्री)
इस पूरे मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का सख्त रुख सामने आया है। गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ASP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड किया जाएगा और यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो आगे कड़ी कार्रवाई भी होगी।