जिले में 50 हजार परिवारों को पक्के आवास, 781 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर

जिले में 50 हजार परिवारों को पक्के आवास, 781 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

जिले में 50 हजार परिवारों को पक्के आवास, 781 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर

बिलासपुर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले ने ग्रामीण आवास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम जन मन योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 50,044 परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही 781.13 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी गई।

अगर विकासखण्ड प्रदर्शन की बात करें तो मस्तूरी में सबसे अधिक 14,973 आवास पूर्ण हुए हैं। वहीं बिल्हा में 13,762, कोटा में 11,205 और तखतपुर में 10,104 आवासों का निर्माण किया गया।

इस योजना में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। 113 महिलाओं को ‘रानी मिस्त्री’, 331 महिलाओं को ‘डीलर दीदी’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जबकि 2,231 महिलाओं को शटरिंग सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने इस उपलब्धि को गरीब परिवारों के सम्मान और सुरक्षित जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button