कोरबा में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर, से दो युवकों की मौके पर हुई मौत
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर, से दो युवकों की मौके पर हुई मौत

शहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर, से दो युवकों की मौके पर हुई मौत
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि खोडरी मोड़ के पास सड़क हादसे की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।