बिलासपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में Royal Challengers Bengaluru (RCB) की जीत का जश्न बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई

बिलासपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में Royal Challengers Bengaluru (RCB) की जीत का जश्न बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई

अजीज खान की ख़ास रिपोर्ट 

IPL इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में Royal Challengers Bengaluru (RCB) की जीत का जश्न बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई

जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी शादाब खान अपने दोस्तों के साथ RCB की जीत का जश्न मना रहा था। इसी दौरान आशा विहार और सिंधी मरघट के पास बैठकर शराब पीने के दौरान उसका आशु पटेल से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने शादाब खान की हाथ-मुक्कों और बेसबॉल बैट से जमकर पिटाई की। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल शादाब खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसे हमलावर मृत समझकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच के बाद अन्य आरोपियों की भूमिका और हमले के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button