कोरबा बड़ी खबर: स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत
कोरबा बड़ी खबर: स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

शाहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट
कोरबा बड़ी खबर: स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत
कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।