छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
अनुमान है कि दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर से लेकर बिलासपुर संभाग तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
हालांकि इस मौसमी बदलाव के बावजूद तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में भी तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के दूसरे सप्ताह के अंत तक प्रदेश में तेज गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।
प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाने लगे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। लोगों को तेज हवा, बिजली गिरने और अचानक मौसम बदलने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।