बिलासपुर के लापता बच्चों को तलाशने अरपा मे उतरा गोताखोरों का दल, नदी का जलस्तर बढ़ा

बिलासपुर के लापता बच्चों को तलाशने अरपा मे उतरा गोताखोरों का दल, नदी का जलस्तर बढ़ा

      शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

 

बिलासपुर के लापता बच्चों को तलाशने अरपा मे उतरा गोताखोरों का दल, नदी का जलस्तर बढ़ा

बिलासपुर – लापता हुए बच्चों की तलाश में अरपा नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार दोपहर में दो बच्चों के नदी में डूबने की खबर तेजी से फैली। इसके बाद दयालबंद में हड़कंप मच गया। बताया जाता हैं कि दयालबंद के मधुबन मे अटल आवास में रहने वाले दोनों बच्चे अरपा नदी के पास खड़े थे इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चे बहाव की चपेट मे आये
इसके बाद बदहवास हालत में पहुंचे एक लड़के ने दो बच्चों के अरपा में डूबने की जानकारी थी इसके बाद पुलिस को खबर कर दी गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ आया। हादसे के करीब 1 घंटे बाद गोताखोरों का दल यहां पहुंचा वे रबर बोट से अरपा में लापता बच्चों की तलाश में जुट गए।

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है इस दौरान अरपा के तटीय इलाकों में सुरक्षा उपाय किया जाना था। इस कमी के चलते ही बच्चों के डूबने की घटना सामने आई है।फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और परिजन बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए व्याकुल है।

Related Articles

Back to top button