घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है।चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, गर्भस्थ शिशु की मौत; आरोपी पति गिरफ्तार

घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है।चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, गर्भस्थ शिशु की मौत; आरोपी पति गिरफ्तार

      शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है।चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, गर्भस्थ शिशु की मौत; आरोपी पति गिरफ्तार

 बिलासपुर में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि पति ने लोहे के पाइप और हाथ-मुक्कों से पत्नी पर हमला किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। फिलहाल महिला का रायपुर के अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक को अपनी पत्नी सभ्या कौशिक के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। आरोप है कि 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे आशीष ने फोन पर लड़कों से बात करने का आरोप लगाते हुए पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि पति ने लोहे के पाइप के अलावा हाथ, लात और मुक्कों से हमला किया। इस दौरान महिला के शरीर और गर्भाशय में गंभीर चोटें आईं। वह चार माह की गर्भवती थी। घटना के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की शिकायत महिला के भाई आदित्य कौशिक ने हिरीं थाने में दर्ज कराई। थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी आशीष कौशिक के खिलाफ धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button