अवैध सागौन लकड़ी पर कार्रवाई, 31 नग चिरान और सिलपट जब्त

अवैध सागौन लकड़ी पर कार्रवाई, 31 नग चिरान और सिलपट जब्त

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

 

अवैध सागौन लकड़ी पर कार्रवाई, 31 नग चिरान और सिलपट जब्त

बिलासपुर – तखतपुर क्षेत्र में अवैध इमारती लकड़ी के कारोबार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। ग्राम बांधा में पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर छापेमारी के दौरान उनके पुत्र राजेश सोनवानी के कब्जे से सागौन लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए गए हैं। मामले में वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है जानकारी के अनुसार, ग्राम बांधा में अवैध इमारती लकड़ी के कारोबार की सूचना मिलने के बाद जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद संयुक्त टीम पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर पहुंची और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने राजेश सोनवानी के कब्जे से सागौन लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए। टीम ने लकड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध इमारती लकड़ी के कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई को अवैध लकड़ी के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button