छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू, बाघों को करीब से देख सकेंगे पर्यटक
छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू, बाघों को करीब से देख सकेंगे पर्यटक

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू, बाघों को करीब से देख सकेंगे पर्यटक बाघों के जंगल के नाम से मशहूर अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में पर्यटन सीजन की शुरुआत होने जा रही है। एक नवंबर से ATR के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाए
छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू, बाघों को करीब से देख सकेंगे पर्यटक एटीआर का भ्रमण मार्ग, जहां पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेते हैं।बाघों के जंगल ATR में फिर लौटेगा रोमांच।
एक नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व।
पर्यटक फिर कर सकेंगे जंगल सफारी, बाघों का दीदार। बिलासपुर: वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में आगामी एक नवंबर से जंगल सफारी शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही पर्यटक एक बार फिर घने जंगल, प्राकृतिक खूबसूरती और वन्यजीवों की रोमांचक दुनिया को करीब से देखने का आनंद ले सकेंगे पर्यटकों की सुविधा के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सफारी वाहनों, अग्रिम बुकिंग और ठहरने की व्यवस्था की है। यहां जिप्सी के अलावा ‘महारानी’ और ‘योद्धा’ नामक वाहनों से जंगल की सैर करने का अवसर मिलेगा। सफारी के साथ ठहरने की भी सुविधा अचानकमार घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट में ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां 14 सामान्य और चार प्रीमियम कमरे हैं। जंगल सफारी के साथ रिसार्ट में ठहरकर पर्यटक प्राकृतिक वातावरण का अनुभव ले सकते हैं। प्रबंधन ने सफारी, रिसार्ट और पर्यटन संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है।




