परियोजना अधिकारी पर भय पैदा कर जांच प्रभावित करने का आरोप

परियोजना अधिकारी पर भय पैदा कर जांच प्रभावित करने का आरोप

                   शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

परियोजना अधिकारी पर भय पैदा कर जांच प्रभावित करने का आरोप

बेलगहना। महिला एवं बाल विकास विभाग के बेलगहना क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर श्रीमती कीर्ति किरण मोंगरे के खिलाफ 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले की जांच के लिए जिला स्तर से जांच टीम का गठन भी कर दिया गया है।
हालांकि, जिला टीम द्वारा जांच शुरू किए जाने से पहले ही कोटा परियोजना अधिकारी श्रीमती सुरिची श्याम अपनी दो सुपरवाइजरों के साथ शिकायतकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने पहुंच गईं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई उन्हें भयभीत करने और दबाव बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि जांच प्रभावित हो सके। उन्होंने मांग की है कि जब तक जिला स्तरीय जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
इस दौरान ग्राम पंचायत बेलगहना के उपसरपंच अमित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परियोजना अधिकारी से सवाल किया कि जब जिला स्तर पर जांच टीम गठित हो चुकी है, तो फिर कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश क्यों की जा रही है।
जनप्रतिनिधि के इस सवाल के बाद परियोजना अधिकारी को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button