बाप-बेटी समेत 3 नहर में बहे, पिता का शव मिला, बेटी लापता

बाप-बेटी समेत 3 नहर में बहे, पिता का शव मिला, बेटी लापता

     जांजगीर चांपा से जाहिर हुसैन की ख़ास रिपोर्ट

बाप-बेटी समेत 3 नहर में बहे, पिता का शव मिला, बेटी लापता

बालोद कोरबा – तांदुला नहर में नहाने के दौरान बाप-बेटी समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पिता का शव बरामद हो चुका है और बेटी की तलाश जारी है।घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी की है। जानकारी के मुताबिक, धोबनपुरी निवासी 35 वर्षीय टायमन गंजीर अपनी बेटी और एक रिश्तेदार बच्ची के साथ ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान तीनों नहाने के लिए तांदुला नहर पहुंचे, जहां अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बताया जा रहा है कि नहर में करीब 8 फीट पानी छोड़े जाने के कारण तीनों गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और बहने लगे।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए छलांग लगाई और एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि टायमन गंजीर और उनकी 12 साल की बेटी पानी में ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर टायमन का शव बरामद कर लिया है, जबकि बच्ची की तलाश देर रात तक जारी रही। रेस्क्यू में मदद के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव भी अस्थायी रूप से कम किया गया।बताया जा रहा है कि टायमन गंजीर जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस में ईएमटी के पद पर कार्यरत थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता बच्ची की तलाश जारी है।”

Related Articles

Back to top button