तालाब किनारे अंडों से निकले मगरमच्छ के बच्चें, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

तालाब किनारे अंडों से निकले मगरमच्छ के बच्चें, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

       शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

तालाब किनारे अंडों से निकले मगरमच्छ के बच्चें, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर के बिकमा तालाब में मगरमच्छ के 6 बच्चे मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। तालाब किनारे दिए गए अंडों से निकले इन बच्चों को स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को दी।

रविवार सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों की नजर तालाब के बाहर गट्टे में मौजूद मगरमच्छ के बच्चों पर पड़ी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वार्ड पार्षद मनोज कुमार पाटले भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ के बच्चों को वन विभाग कार्यालय ले जाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से खुटाघाट डैम में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अनुसार बच्चों की सुरक्षा और प्राकृतिक वातावरण को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिकमा तालाब में अभी भी लगभग तीन मगरमच्छ मौजूद हैं। इसे देखते हुए वन विभाग क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तालाब के आसपास सतर्क रहें और मगरमच्छ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button