बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: हाईवे पर लूट और हत्या करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 200 CCTV कैमरों ने खोला राज।

बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: हाईवे पर लूट और हत्या करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 200 CCTV कैमरों ने खोला राज।

             शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: हाईवे पर लूट और हत्या करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 200 CCTV कैमरों ने खोला राज।

बिलासपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर आतंक का पर्याय बने एक शातिर लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने न केवल ट्रक चालकों से लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर एक ट्रक हेल्पर की बेरहमी से हत्या भी कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. (ACCU) और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों को निशाना बनाने वाले एक खतरनाक गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में हाईवे पर खड़े ट्रकों के पास जाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करता था। हाल ही में कोनी क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है।

ये था मामला :- घटना 17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 4:30 बजे की है। कोरिया बैकुंठपुर निवासी राज सिंह अपने हेल्पर पारस केंवट के साथ सीमेंट लोड कर मनेन्द्रगढ़ जा रहा था। गतौरी (कोनी) के पास ट्रक का टायर पंचर होने पर जब वे काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू दिखाकर उनसे 6000 रुपये और मोबाइल लूट लिए। इस दौरान जब हेल्पर पारस ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान पारस की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था।

​200 कैमरों और तकनी की जांच से मिली सफलता: SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU और कोनी पुलिस ने जाल बिछाया। टीम ने घटना स्थल से लेकर हाईवे के 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तिफरा क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिन्होंने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था गिरोह:- आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल कोनी, बल्कि हिर्री और चकरभाठा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर भी ट्रक चालकों से लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी पहले भी लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस टीम को पुरस्कार:- इस अंधे कत्ल और लूट की गुत्थी सुलझाने वाली टीम के निरीक्षक भावेश सेण्डे, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य और उनकी टीम की SSP रजनेश सिंह ने सराहना की है और पूरी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार आरोपी:
​जय दिवाकर (20 वर्ष) – निवासी आवास पारा, तिफरा।
​सूरज साहू (20 वर्ष) – निवासी राम मंदिर के पास, तिफरा।
​प्रदीप धुरी (19 वर्ष) – निवासी मन्नाडोल, तिफरा।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर गगन कुमार (भा.पु.से.), निरीक्षक भावेश सेण्डे थाना प्रभारी कोनी, उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सउनि संतोष पात्रे, प्र. आर राहुल सिंह, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राॅव, विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम, सतीश भारद्वाज, प्रशांत राठौर, भोप सिह साहू, उदय पाटले, राजू सिन्हा, दुर्गेश यादव, राकेश खाण्डे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button