सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सागौन लकड़ी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार जंगल से काटकर पिकअप में ले जा रहे थे लकड़ी, लाखों की संपत्ति जब्त

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सागौन लकड़ी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार जंगल से काटकर पिकअप में ले जा रहे थे लकड़ी, लाखों की संपत्ति जब्त

             शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सागौन लकड़ी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार जंगल से काटकर पिकअप में ले जा रहे थे लकड़ी, लाखों की संपत्ति जब्त

थाना सीपत पुलिस ने सागौन लकड़ी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राम जेवरा जंगल से सागौन लकड़ी काटकर पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर जिले की ओर ले जा रहे थे, तभी घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस को 26 फरवरी की रात सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां पन्नी से ढकी पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।जांच में वाहन से 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुए। साथ ही लकड़ी काटने की डीजल आरा मशीन और ब्लेड भी जब्त किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 2.21 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन एवं चोरी से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button