छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से, 2 अक्टूबर को होगा समापन
छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से, 2 अक्टूबर को होगा समापन
शाहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से, 2 अक्टूबर को होगा समापन
सीपत/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी संत शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। पांच दिवसीय उर्स को लेकर दरगाह इंतजामिया कमेटी एवं अकीदतमंदों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उर्स पाक के दौरान देशभर से हजारों जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। जायरीनों और श्रद्धालुओं के लिए शाही शुद्ध शाकाहारी लंगर (भोजन) की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही पानी, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम
28 सितंबर, सोमवार
उर्स पाक का आगाज होगा। सुबह 11 बजे प्रथम कुशाई, दोपहर 3 बजे संदल चादर तथा रात्रि 10 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित होगा।
29 सितंबर, मंगलवार
अजीमुशान जलसा-ए-गौस-ए-आजम सज्जादा-नशीन हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब की तकरीर होगी। दोपहर 3 बजे शाही संदल चादर का कार्यक्रम रहेगा।
30 सितंबर, बुधवार
रात्रि 10 बजे कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
1 अक्टूबर, गुरुवार
रात्रि 10 बजे शानदार कव्वाली कार्यक्रम एवं महफिल-ए-शमा का आयोजन किया जाएगा।
2 अक्टूबर, शुक्रवार
कुल की फातेहा, आले-नबी, औलाद-ए-गौस-ए-आजम, सज्जादा-ए-मकदूम-ए-अशरफ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दुआ के साथ 68वें सालाना उर्स पाक का समापन किया जाएगा।
दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद इकबाल हक एवं खजांची फैजान अहमद शेख (बिलासपुर) सहित पूरी कमेटी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। कमेटी ने देशभर से आने वाले जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह पर हाजिरी देने की अपील की है।



