वन विभाग की बड़ी लापरवाही अवैध कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान
वन विभाग की बड़ी लापरवाही अवैध कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
वन विभाग की बड़ी लापरवाही अवैध कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान
बिलासपुर | कहने को तो वन विभाग का काम जंगलों की सुरक्षा करना है, लेकिन रतनपुर वन परिक्षेत्र के परसापनी बीट (क्रमांक 2549) में जो हालात सामने आ रहे हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। यहां ‘पेड़ बचाओ’ का नारा सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है, जबकि हकीकत में कीमती इमारती पेड़ों पर खुलेआम कुल्हाड़ियां चल रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में लकड़ी तस्करों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो जंगल की बेशकीमती लकड़ियों की अवैध कटाई कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब वन विभाग की नाक के नीचे हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहे हैं।
जंगल में लगातार हो रही अवैध कटाई से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में इस क्षेत्र के घने जंगल भी उजड़ने की कगार पर पहुंच सकते हैं।




