बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला
बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला
बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए जिले में पदस्थ 130 अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थानों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल भी तेज हो गई है।




