साप्ताहिक जनदर्शन मे कलेक्टर ने सुनी लोगो की समस्याए
साप्ताहिक जनदर्शन मे कलेक्टर ने सुनी लोगो की समस्याए

बिलासपुर से शहीद हुसैन की खास रिपोर्ट
साप्ताहिक जनदर्शन मे कलेक्टर ने सुनी लोगो की समस्याए
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों एवं शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनदर्शन में आए प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें जानीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत मिट्ठू नवागांव के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं लिंगियाडीह निवासी वृद्धा गुंजा धुरी ने आवासीय मकान दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और उनके पास आय का कोई साधन नहीं है।
कलेक्टर ने उनके आवेदन को नगर निगम आयुक्त को सौंपते हुए शासन की योजना अंतर्गत सहायता दिलाने के निर्देश दिए। जनदर्शन में भूमि से जुड़े मामलों की भी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं।कलेक्टर ने संबंधित प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा नामांतरण, सीमांकन, अवैध कब्जा और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदनों पर भी कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



