बेलगहना में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

बेलगहना में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

              शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बेलगहना में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

बेलगहना में बड़ी हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में ईद की रौनक देखने को मिली, जहां लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे।
ईद का यह पावन पर्व अल्लाह का शुक्र अदा करने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे खास दिन माना जाता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियां साझा कीं।
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है। इस दिन सुबह ईद की नमाज के साथ रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है।
इस मौके पर लोगों ने जकात और फितरा अदा कर जरूरतमंदों की मदद की, ताकि हर कोई इस खुशी में शामिल हो सके। घरों में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार की मिठास और बढ़ गई।

Related Articles

Back to top button