बेलगहना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेलगहना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बेलगहना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहली के आश्रित मोहल्ला जुन्नाडीह में एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुन्नाडीह निवासी सुरेश धनुहार (19 वर्ष), पिता रामायण धनुहार, ने अपने घर के अंदर सीलिंग पंखे से साफी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों के साथ कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की से देखने पर युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना ग्राम कोटवार द्वारा तत्काल बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी

Related Articles

Back to top button