अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती बाल-बाल बची बड़ा हादसा टला

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती बाल-बाल बची बड़ा हादसा टला

      शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती बाल-बाल बची बड़ा हादसा टला

बिलासपुर: शहर में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब मंगला चौक से उसलापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक युवती चला रही थी, जिसे दुर्घटना में मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन युवती ने वाहन वहीं छोड़ दिया और घटनास्थल से निकल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर एक युवक बाइक लेकर पहुंचा, जिसके साथ युवती वहां से चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के मालिक और कार चला रही युवती की पहचान करने में जुटी है। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, अन्यथा यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी।

Related Articles

Back to top button