एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बेलगहना मंडल में हुआ वृक्षारोपण
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बेलगहना मंडल में हुआ वृक्षारोपण

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बेलगहना मंडल में हुआ वृक्षारोपण
बेलगहना, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिला बिलासपुर ग्रामीण के सभी 14 मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान के दिशा-निर्देश एवं जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत बेलगहना मंडल के ग्राम बरर स्थित हजरत बाबा अब्दुल शाह की मजार परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण वासित अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शेख साहिल, मंडल महामंत्री शेख इलियास (इल्लू), अब्दुल सत्तार, शेख अजीज,वसी अली, मोहम्मद कैफ, हाजिक अली, समदानी सहित अल्पसंख्यक मोर्चा बेलगहना मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश ही नहीं देता, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का भी एक सार्थक माध्यम है। उपस्थित जनों ने आम नागरिकों से भी पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।




