भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोहित जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोहित जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

     शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोहित जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

रतनपुर। नगर के महामाया चौक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मोहित जायसवाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा केक काटकर खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोहित जायसवाल के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। महामाया चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा समाज एवं संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सौहार्दपूर्ण रहा।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला महामंत्री वासित अली, मंडलअध्यक्ष नियाज खान मंडल महामंत्री रेहाना बी, अख्तर अली,मंत्री शब्बीर,जसीम खान, शरीफ खान , जिला उपाध्यक्ष कमलजीत अजमानी ,जिला उपाध्यक्ष खैरुन्निसा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन, रेहान अली ,के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी एवं नगरवासी उपस्थित रहे जिन्होंने मोहित जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button