बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर छापा, 7 नमूने मिसब्रांडेड मिले, आरोपी पर FIR
बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर छापा, 7 नमूने मिसब्रांडेड मिले, आरोपी पर FIR

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण पर छापा, 7 नमूने मिसब्रांडेड मिले, आरोपी पर FIR
बिलासपुर – तखतपुर के ग्राम लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशकों के भंडारण का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम ने 20 अगस्त को छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कीटनाशक सामग्री जब्त की थी। जांच के लिए भेजे गए सातों नमूने मिसब्रांडेड पाए गए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में BNS की धारा 286 के तहत FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक लोखंडी निवासी मनीष रजक के किराए के मकान में मंगला निवासी आशु सिंह द्वारा कीटनाशकों का भंडारण किए जाने की शिकायत मिली थी। कृषि विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बिना अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कुछ एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं। टीम ने सामग्री का पंचनामा बनाकर जब्ती की और परिसर को सील कर दिया।
जांच के लिए सात कीटनाशकों के नमूने राज्य कीटनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए थे। रिपोर्ट में सभी सात नमूने मिसब्रांडेड पाए गए। इसके बाद कीटनाशक, खाद एवं बीज निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी शिल्पा श्रीवास्तव ने सकरी थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। अब पुलिस और कृषि विभाग की टीम कीटनाशकों के स्रोत, खरीद-बिक्री और दस्तावेजों की जांच कर रही है।




