पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा से जाहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2022-23 से अपने अन्य साथियों के साथ सक्रिय था और लोगों को हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर ठगी करता था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कामता निवासी महेंद्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने रियल स्टेट और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए इकरारनामा और एचडीएफसी बैंक का चेक भी दिया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख रुपये और हीरा लाल कश्यप से 5 लाख रुपये सहित आसपास के जिलों के 10 से 15 अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये की ठगी की है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो कार और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादंसं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


