7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का प्रयास आरोपी गिरफ्तार 

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का प्रयास आरोपी गिरफ्तार 

      शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का प्रयास आरोपी गिरफ्तार 

 कोरबा जिले में सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार आरोपी अमित उर्फ अजय चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, तो गुस्साए ग्रामीणों ने रजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी को फांसी देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को बच्ची चॉकलेट खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे बाद, 20 अक्टूबर को बच्ची का शव घर के पीछे तालाब के पास मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं और सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की लगातार जांच और मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ अजय चौहान को देर रात बांगो थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया। शुक्रवार सुबह क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कुछ लोगों ने आरोपी पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस उसे वहां से सुरक्षित ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button