सोढ़ाखुर्द में खुलेआम अवैध उत्खनन, नियमों की उड़ रही धज्जियां

सोढ़ाखुर्द में खुलेआम अवैध उत्खनन, नियमों की उड़ रही धज्जियां

          शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

सोढ़ाखुर्द में खुलेआम अवैध उत्खनन, नियमों की उड़ रही धज्जियां

बिलासपुर जिले के सोढ़ाखुर्द क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन का काम बेखौफ तरीके से जारी है। प्रतिबंध के बावजूद पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल कर रेत की खुदाई की जा रही है, जिससे प्रशासनिक नियमों की खुली अवहेलना हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से लेकर रात तक लगातार उत्खनन का कार्य चलता रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही है।

अवैध उत्खनन के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button