बिलासपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ
बिलासपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ
बिलासपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस की मौजूदगी से भी नहीं डर रहे। शहर में एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर बेखौफ चोरों ने शटर तोड़ते हुए हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने शहर के दो व्यस्त इलाकों में एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया। महाराणा प्रताप चौक स्थित नरेंद्र इलेक्ट्रिकल और अग्रसेन चौक स्थित दूल्हे साहब कपड़ा दुकान को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाया।दुकान संचालक रोज़ाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात चार चोरों का गिरोह मौके पर पहुंचा और पहले इलेक्ट्रिकल दुकान का शटर तोड़ा, फिर कपड़ा दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गल्ले की तलाशी लेकर नकदी समेटी और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार नरेंद्र इलेक्ट्रिकल से करीब 20 हजार रुपये, जबकि दूल्हे साहब कपड़ा दुकान से लगभग 66 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।आशंका जताई जा रही है कि दोनों घटनाओं को एक ही चोर गिरोह ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


