सड़क हादसे मे सब इंजीनियर बुरी तरह घायल, हेलमेट ने बचायी जान

सड़क हादसे मे सब इंजीनियर बुरी तरह घायल, हेलमेट ने बचायी जान

          शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

सड़क हादसे मे सब इंजीनियर बुरी तरह घायल, हेलमेट ने बचायी जान

बिलासपुर – दौरे पर बेलगहना जा रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के सभी इंजीनियर आशीष कमलेश रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है रतनपुर रोड पर खंडोबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ओवरटेक कर सामने से स्कूटर सवार सब इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर लगने से वे बुरी तरह घायल हो गये. गनीमत रही उछलकर दूर जा गिरे सब इंजीनियर की जान हेलमेट की वजह से बच गई।कार चालक तेजी से फरार हो गया।

सड़क से आते-जाते लोगों ने उन्हें तत्काल उठाकर एक पिकअप वाहन से सामुदायिक अस्पताल रतनपुर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों का एक दल शनिवार दोपहर सड़क निर्माण का निरीक्षण करने निकला था। सब इंजीनियर आशीष कमलेश अकेले स्कूटर चला रहे थे जबकि इंजीनियर समेत अन्य लोग कर में सवार थे इस हादसे से विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने दुर्घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद रतनपुर पुलिस फरार कार चालक की तस्दीक कर उसे पकड़ने जुट गई है। कार की जबरदस्त ठोकर लगने से आशीष कमलेश का घुटना चकनाचूर हो गया।

प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक अस्पताल से अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया है। गौरतलब है की 35 वर्षीय आशीष कमलेश बिलासपुर के बिलासा गर्ल्स डिग्री कालेज मे पदस्थ प्रिंसिपल डॉ एस आर कमलेश के पुत्र है, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अपोलो अस्पताल पहुंचे, फिलहाल घायल सब इंजीनियर का उपचार जारी है।

 

Related Articles

Back to top button