सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव, बैगा परिवार से की मुलाकात सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने गनियारी जन उपस्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया.

सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव, बैगा परिवार से की मुलाकात सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने गनियारी जन उपस्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया.

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव, बैगा परिवार से की मुलाकात
सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने गनियारी जन उपस्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया.

सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा छत्तीसगढ़

बिलासपुर: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर आज बिलासपुर दौरे पर पहुंची. सचिन के परिवार के सदस्यों ने अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बम्हनी गांव का दौरा किया. सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने यहां बम्हनी गांव में आदिवासी बैगा परिवार से मुलाकात की. दोनों ने काफी देर तक बैगा परिवार से कई विषयों पर बातचीत की और उनके परिवार के संबंध में जानकारी ली.

अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार
अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बम्हनी गांव में बैगा परिवार से मुलाकात के बाद सारा तेंदुलकर और डॉ. अंजलि तेंदुलकर गनियारी जन उपस्वास्थ्य केंद्र के वेलफेयर सेंटर भी पहुंचे. दोनों लोगों ने बम्हनी गांव में संचालित किए जा रहे फुलवारी केंद्र को भी देखा. फुलवारी केंद्र में मौजूद लोगों से सारा तेंदुलकर और डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने आदिवासी समाज के बच्चों की शिक्षा उनके स्वास्थ्य और उनको दिए जाने वाले पोषण को लेकर चर्चा की.

सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा छत्तीसगढ़

बैगा परिवार से की मुलाकात

अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बम्हनी गांव का किया दौरा
सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के बम्हनी गांव आने की खबर जैसे ही इलाके में लोगों को मिली. बड़ी संख्या में लोग उनको देखने और मिलने के लिए पहुंच गए. तेंदुलकर के परिवार के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी किए गए थे

Related Articles

Back to top button