बिलासपुर: केंदा में गणित पेपर लीक का मामला गरमाया, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर: केंदा में गणित पेपर लीक का मामला गरमाया, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बिलासपुर: केंदा में गणित पेपर लीक का मामला गरमाया, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर/कोटा। जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंदा में गणित विषय का पेपर लीक होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बावजूद शिक्षा विभाग की धीमी कार्रवाई को लेकर छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय टांडे की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विभाग की ओर से केवल औपचारिक नोटिस जारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है। अब तक किसी भी दोषी के खिलाफ ठोस या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का विरोध
शिक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अब खुलकर सामने आ गई है। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और तत्काल निलंबन की मांग की है।
15 दिन का अल्टीमेटम
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ पटेल ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
चक्का जाम की चेतावनी
संगठन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई न होने की स्थिति में केंदा चौक पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button