मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतरा, बाद में कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर पहुंचा

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतरा, बाद में कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर पहुंचा

         शेख़ अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतरा, बाद में कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर पहुंचा

पेंड्रा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और खलबली मच गई।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को प्रस्तावित अरपा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल के लिए उतरना था, लेकिन हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर गुरुकुल मैदान में लैंड हुआ।हेलीकॉप्टर के अचानक उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया।
स्थिति का आकलन करने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम स्थल के मल्टीपर्पज हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया।
इस दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button