बिलासपुर में ऑटो चालक की मौत चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप
बिलासपुर में ऑटो चालक की मौत चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर में ऑटो चालक की मौत चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप
बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द शराब दुकान के पास एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।




