24 घंटे में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
24 घंटे में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़ित की दिनचर्या पर पहले से नजर रखे हुए थे। मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलते ही आरोपियों ने पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर 222.39 ग्राम सोना, 239.37 ग्राम चांदी के जेवर तथा वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई और चोरी का पूरा माल बरामद करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।




