सायकिल से तस्करी कर रहे आरोपी फरार, एक लाख की सागौन लकड़ी जप्त.
सायकिल से तस्करी कर रहे आरोपी फरार, एक लाख की सागौन लकड़ी जप्त.

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
सायकिल से तस्करी कर रहे आरोपी फरार, एक लाख की सागौन लकड़ी जप्त.
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करी को नाकाम किया है। बिलासपुर के कोटा परियोजना मंडल क्षेत्र में गश्त के दौरान वन अमले ने चार साइकिल और सागौन के लट्ठे जब्त किए हैं। प्रबंध संचालक प्रेम कुमार के निर्देश पर सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन और रात की गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में कोटा परियोजना मंडल की टीम ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान सूचना मिलते ही रात करीब 8 बजे परिक्षेत्र कोटा के आरएफ 129 में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वन अपराधियों ने साइकिल और सागौन के लट्ठे मौके पर छोड़ दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके से चार साइकिल और 11 नग सागौन लट्ठा, जिसकी मात्रा 0.752 घन मीटर है, जब्त किया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जब्त सामग्री को प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेजा गया है। इस अभियान का सफल संचालन परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी रवि कुमार जगत ने किया। कार्रवाई में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल देव सिंह भारद्वाज, चौकीदार नैन सिंह सहित परिक्षेत्र तेंदुआ और कोटा के कर्मचारी शामिल रहे। वन विकास निगम प्रबंधन ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


