चार दिन से लापता महिला का नदी किनारे मिला शव

चार दिन से लापता महिला का नदी किनारे मिला शव

            शाहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट 

चार दिन से लापता महिला का नदी किनारे मिला शव

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले लापता हुई महिला का शव बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है। रमा देवी चौहान नीलागर नदी में बह गई थीं, जिसके बाद से परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटे थे

जानकारी के मुताबिक, रमा देवी अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद नदी में उनकी तलाश शुरू की गई।

बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव मिला। सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस कर रही है। महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है

Related Articles

Back to top button