बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन: गांजा बेचने वालों को छोड़ने वाले हवलदार और आरक्षक सस्पेंड

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन: गांजा बेचने वालों को छोड़ने वाले हवलदार और आरक्षक सस्पेंड

            शेख़ अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन: गांजा बेचने वालों को छोड़ने वाले हवलदार और आरक्षक सस्पेंड

बिलासपुर,एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है कोटा थाने में गांजा बेचने वाले आरोपी के नाबालिग बेटे को 80 हजार रुपए लेकर छोड़ने के मामले में हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, थाना प्रभारी नरेश चौहान से स्पष्टीकरण मांगा गया है

क्या है मामला?

शनिवार को कोटा पुलिस ने रानीसागर गांव में एक गांजा व्यापारी के 13 साल के बेटे को पकड़ा था। उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। लेकिन, थाने में कार्रवाई करने की बजाय 80 हजार रुपए की मांग की गई। आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति से कर्ज लेकर रुपए थाने पहुंचाए, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को गांजे के साथ छोड़ दिया।

एसएसपी की कार्रवाई

रविवार सुबह एसएसपी रजनेश सिंह को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया और टीआई से स्पष्टीकरण मांगा। एसएसपी ने डीएसआर मीटिंग में थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी कोटा पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। अब पुलिस आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रही है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेश चौहान, हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी

 

Related Articles

Back to top button