बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाई, फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाई, फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर में एसीबी ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लाख रुपये की मांग की थी।कार्रवाई आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने की। डीएसपी अजितेश सिंह के मुताबिक, ग्राम विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्व-सहायता समूह को आबंटित कराने के एवज में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। आज प्रार्थी से 90 हजार रुपये लेते हुए आरोपी को उसके महावीर सिटी स्थित आवास पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसके घर पर सर्च ऑपरेशन भी जारी है। गौरतलब है कि इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है। एजेंसी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी लोकसेवक द्वारा रिश्वत मांगने पर तत्काल सूचना दें।