बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सख्त, बाहरी डीजे वाहनों पर कार्यवाही 

बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सख्त, बाहरी डीजे वाहनों पर कार्यवाही 

    शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सख्त, बाहरी डीजे वाहनों पर कार्यवाही 

 बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर होने वाले विवाद, मारपीट और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाहरी शहरों से आने वाले डीजे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसी कड़ी में चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे लेकर जा रहे तीन वाहनों को पकड़ा है। पुलिस बल को पहले से ही तैनात किया गया है, ताकि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले डीजे वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराया जाए और डीजे को लेकर किसी भी तरह की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button