बिलासपुर अरपा नदी में 58 वर्षीय व्यक्ति डूबा, एनीकट पार करते समय फिसला पैर, SDRF ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर अरपा नदी में 58 वर्षीय व्यक्ति डूबा, एनीकट पार करते समय फिसला पैर, SDRF ने संभाला मोर्चा

        शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बिलासपुर अरपा नदी में 58 वर्षीय व्यक्ति डूबा, एनीकट पार करते समय फिसला पैर, SDRF ने संभाला मोर्चा

 बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अरपा नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एनीकट पार करते समय पैर फिसलने से 58 वर्षीय व्यक्ति नदी में जा गिरा और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि ग्राम कोनी निवासी 58 वर्षीय तीजराम केवट, पिता स्वर्गीय जीव राखन, बुधवार सुबह करीब 11 बजे अरपा नदी के एनीकट को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नदी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से SDRF को अलर्ट किया गया। इसके बाद SDRF और चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। टीम द्वारा नदी के आसपास के हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एनीकट पार करने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ। फिलहाल नदी का बहाव और पानी की स्थिति देखते हुए SDRF की टीम सावधानी के साथ तलाश में जुटी हुई है। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक तीजराम केवट का पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

 

Related Articles

Back to top button