नारी केवल एक शब्द नहीं मातृशक्तियों की करे सम्मान
नारी केवल एक शब्द नहीं मातृशक्तियों की करे सम्मान

बेलगहना से बैजनाथ पटेल की ख़ास रिपोर्ट
नारी केवल एक शब्द नहीं मातृशक्तियों की करे सम्मान
कोटा / बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनचरा में सशक्त नारी महासंघ की महिलाओं के द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च दिन रविवार को ग्राम पंचायत कोनचरा में होना है नारी का सम्मान ही समाज की असली पहचान है
भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः”, अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन समाज में आज भी महिलाओं को समान अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन सम्मान देना चाहिए।
महिला दिवस पर हम सभी को महिलाओं के योगदान को सराहना करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दिन पर खास संदेश दिए जाते हैं, जो नारी के त्याग, संघर्ष और ताकत को दर्शाते हैं।
सशक्त नारी महिला संगठन की कार्य
बेलगहना से कोनचरा सड़क मार्ग के लिए बेलगहना तहसील कार्यालय घेराव
गाँव मे बिजली उपलब्ध ना होने से लिए बेलगहना बिजली ऑफिस घेराव
गांव में राशन की अनियमित के लिए संघर्ष कर 1000 राशन कार्ड हितग्राहियों को को राशन दिलाना
गांव में उच्च शिक्षा हेतु शिक्षकों की मांग के लिए प्रदर्शन
मातृशक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना
गांव में नशा मुक्ति के लिए डंडा रैली कर लोगों को जन जागरूक करना
गांव में गुंडागर्दी पर लगाम
शिक्षा के लिए अग्रसर उच्च शिक्षा के लिए हमेशा गांव के प्रति कार्य करते आ रहे हैं मात्र शक्तियों
सशक्त नारी महासंघ की गठन
गांव में हो रही अन्य औरत्याचार को रोकने के लिए महिलाओं ने आवाज उठाया और एक संगठन सशक्त नारी महासंघ संगठन तैयार किया संगठन को मजबूत बनाने के महिलाओ ने प्रत्येक सप्ताह ₹10 सहयोग साप्ताहिक राशि जमा करते है और जरूरतमंद को आर्थिक सहयोग करते हैं और सामाजिक कार्यक्रम मे यह राशि को खर्च करते हैं सशक्त नारी महासंघ महिला संगठन की आज गांव में चारों तरफ चर्चा है




