बिलासपुर में दिनदहाड़े लूटकांड! व्यापारी पर चाकू से हमला कर 3.5 लाख लेकर बदमाश फरार

बिलासपुर में दिनदहाड़े लूटकांड! व्यापारी पर चाकू से हमला कर 3.5 लाख लेकर बदमाश फरार

          शेख़ अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

बिलासपुर में दिनदहाड़े लूटकांड! व्यापारी पर चाकू से हमला कर 3.5 लाख लेकर बदमाश फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े व्यापारी युवक से 3.50 लाख रुपए की लूट। नकाबपोश बदमाशों ने चाकू और डंडे से हमला कर कैश व सोने की चेन लूट ली।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। व्यापारी युवक घर से घी लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में उसे चार नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। बदमाशों ने युवक को सुनसान जगह पर रोककर पहले डराया-धमकाया और फिर चाकू दिखाकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडे और रॉडनुमा हथियार से युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके पास मौजूद नकदी, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button