झलमला में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से 11 बकरियों की मौत, परिवार को भारी नुकसान

झलमला में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से 11 बकरियों की मौत, परिवार को भारी नुकसान

        शाहिदा हुसैन की ख़ास रिपोर्ट 

झलमला में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से 11 बकरियों की मौत, परिवार को भारी नुकसान

जांजगीर-चांपा। जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अचानक कच्ची दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 11 बकरियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बकरियां दीवार के पास बंधी हुई थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सभी 11 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
परिवार के अनुसार, पशुपालन ही उनकी आय और आजीविका का मुख्य साधन था। ऐसे में एक साथ 11 बकरियों की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित गरीब परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button