सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय ऑपरेटर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय ऑपरेटर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

 

सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय ऑपरेटर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में बड़ा हादसा सामने आया है। ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय सब स्टेशन ऑपरेटर अमन साहू की मौत हो गई। अमन ठेका कंपनी के अंतर्गत ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। इस घटना के बाद बिजली विभाग और ठेका कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमन साहू बीती रात कुरेली सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। सुबह जब दूसरा ऑपरेटर ड्यूटी संभालने पहुंचा, तब अमन कार्यालय में अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। एक युवा ऑपरेटर की इस तरह मौत से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी फिलहाल मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा कैसे हुआ और इसमें किसी तरह की विभागीय या ठेका कंपनी की लापरवाही तो नहीं थी। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button