रमजान उल मुबारक: आज पांचवां और आखिरी अलविदा जुम्मा

रमजान उल मुबारक: आज पांचवां और आखिरी अलविदा जुम्मा

       शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट 

रमजान उल मुबारक: आज पांचवां और आखिरी अलविदा जुम्मा

रमजान उल मुबारक का पाक महीना इस साल न सिर्फ इबादत, सब्र और रहमत का पैगाम लेकर आया, बल्कि एक दुर्लभ और खास संयोग का भी गवाह बना है। करीब 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब रमजान के महीने में पांच जुम्मा (शुक्रवार) पड़े हैं।
आज रमजान का पांचवां और आखिरी जुम्मा, यानी अलविदा जुम्मा, अदा की जाएगी है। इसी के साथ इस मुबारक महीने की रुख्सती का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। आमतौर पर रमजान 29 या 30 दिनों का होता है, जिसमें चार जुम्मा ही आते हैं, लेकिन साल 2026 में यह खास इत्तेफाक देखने को मिला है।
बताया जाता है कि इससे पहले ऐसा दुर्लभ संयोग करीब साल 2000 के आसपास देखने को मिला था। इस वजह से इस साल का रमजान और भी खास माना जा रहा है।
मस्जिदों के इमामों का कहना है कि पांच जुम्मा का मिलना अल्लाह की खास नेमत है। यह मुसलमानों के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, दुआ मांगने और गुनाहों से तौबा करने का बेहतरीन मौका होता है।

Related Articles

Back to top button