बुर्का पहनकर की थी लूट, अब पुलिस की गिरफ्त में; कोटा के शातिर गिरोह का पर्दाफाश
बुर्का पहनकर की थी लूट, अब पुलिस की गिरफ्त में; कोटा के शातिर गिरोह का पर्दाफाश

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बुर्का पहनकर की थी लूट, अब पुलिस की गिरफ्त में; कोटा के शातिर गिरोह का पर्दाफाश
करगी रोड कोटा में लूट और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों की जांच करते हुए मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है
मामला 8 जुलाई का है, जब बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन की रकम लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम के पास आरोपियों ने घेर लिया और बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में करीब 7 हजार 430 रुपये की कलेक्शन राशि थी।
इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने बुर्का पहनकर एक घर में घुसकर महिला से मारपीट की और एयरगन दिखाकर सोने के जेवर लूट लिए। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिले।
पुलिस के मुताबिक राकेश जायसवाल ने अपने साथियों दिव्यांशु और आदर्श के साथ मिलकर वारदात की प्लानिंग की थी। हथियार की व्यवस्था सनी सिंह के जरिए की गई। वहीं लूटे गए सोने को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी कारोबारी हर्ष सोनी को बेचने की बात सामने आई है।
पुलिस ने राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी, हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी और सनी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में पिस्टल, सोने के आभूषण, कार, बाइक और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं



