बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई: 22 वाहन और मशीनें जब्त
बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई: 22 वाहन और मशीनें जब्त

शेख़ अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई: 22 वाहन और मशीनें जब्त
बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में लगातार छापेमारी करते हुए कई इलाकों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
खनिज विभाग की टीम ने 4, 5 और 7 अप्रैल को रतखंडी, धुमा, मानिकपुर, लावर और राजपुर केकती क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अरपा नदी क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। वहीं धुमा-मानिकपुर क्षेत्र से मिट्टी का अवैध उत्खनन करते 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा पकड़े गए। लावर क्षेत्र में भी एक हाइवा जब्त किया गया।
इसके अलावा राजपुर केकती और बुतेना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर और एक अन्य जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। कुल मिलाकर 22 वाहन और मशीनें जब्त कर पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




