नवा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम
नवा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम
बिलासपुर से शाहिद हुसैन की ख़ास रिपोर्ट
नवा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुली में बुधवार दोपहर नवा तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान करताल सिंह ठाकुर, निवासी सीपत (कुली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तालाब में डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।