बिलासपुर जिले अस्पताल में ठगी का खेल! नसबंदी ऑपरेशन के नाम पर 24 हजार दिलाने का झांसा
बिलासपुर जिले अस्पताल में ठगी का खेल! नसबंदी ऑपरेशन के नाम पर 24 हजार दिलाने का झांसा

शेख अज़ीज़ खान की ख़ास रिपोर्ट
बिलासपुर जिले अस्पताल में ठगी का खेल! नसबंदी ऑपरेशन के नाम पर 24 हजार दिलाने का झांसा
बिलासपुर के जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने मरीज के परिजनों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज और पैसे ठग लिए।पीड़ित सूरज कुमार कौशिक ने बताया कि उनकी पत्नी सोनिया कौशिक नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसने अपना नाम मनोज विश्वकर्मा बताया, उनसे मिला और खुद को डॉक्टर बताने लगा। आरोपी ने पहले उनका नाम-पता पूछा और फिर सरकारी योजना के तहत 24 हजार रुपये दिलाने का लालच दिया।
आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए सूरज को चाय पिलाने के बहाने बाहर ले गया और वहीं चाय का पैसा भी उनसे ही दिलवाया। इसके बाद उसने राशन कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपने पास जमा करने को कहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपना मोबाइल वार्ड में चार्जिंग पर लगाकर भी विश्वास बनाने की कोशिश की।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई है। अब देखना होगा कि आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपने दस्तावेज न सौंपें।




